Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़

देखिए विडियो,कमरो को रेणुका ने दिया करारा जबाव… कहा- हां मैं अशुभ हूं…… उनके लिए जो जनता से झूठ बोलते हैं…

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह शादी के बाद वापस आ गई। इसी का पलटवार करते हुए रेणुका सिंह ने कहा कि, गुलाब कमरो को भारतीय संस्कृति की जानकारीनहीं है... पढ़े पूरी खबर

– राजन सिंह चौहान –

मनेन्द्रगढ़- आगामी चुनाव को लेकर कुछ दिन बाकी है। ऐसे में दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। चुनाव से पहले चुनावी रण में राजनितिक बयानबाजी ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने बेटियों के मायके आने को लेकर अशुभ शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि,बेटियों की शादी के बाद मायके आना अशुभ होता है, बिटिया एक बार विदा हो जाए तो फिर से वापस नहीं आती हैं।लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह शादी के बाद वापस आ गई। इसी का पलटवार करते हुए रेणुका सिंह ने कहा कि,गुलाब कमरो को भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं है।

बता दें, रेणुका सिंह ने कहा हां मैं अशुभ हूं, उनके लिए जिन्होंने क्षेत्र की जनता से झूठ बोला है। जिन्होंने गुंडागर्दी की है, बेटी हमेशा शुभ होती है। बेटी का जन्म ही शुभ होता है।गुलाब कमरो जब हार जाएंगे, तब उन्हें पता चलेगा कि, उन्होंने प्रदेश की बेटियों का अपमान किया है।

सुनिए विधायक गुलाब कमरो ने क्या कहा था…

Related Articles

Back to top button