Breaking news

देखें video-राहुल के छत्तीसगढ़ आने से पहले फिर सिंहदेव ने फोड़ा ढाई साल के फार्मूले वाला बम

 

सिंहदेव ने एक बार फिर सीएम पद को लेकर ढाई-ढाई साल के फार्मूले का बम फोड़ दिया… 

देखें video

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम की कुर्सी को लेकर सियासी जंग अभी थमती नजर नहीं आ रही है। 28 अगस्त 2021 को दोपहर में दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले के अब खत्म हो जाने का मैसेज पास किया पर शाम होते ही सिंहदेव ने फिर इसे हवा दे दी।
29 अगस्त 2021 को तो सिंहदेव ने एक बार फिर सीएम पद को लेकर ढाई-ढाई साल के फार्मूले का बम फोड़ दिया।
जबकि एक दिन पहले दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह कहकर इस मुद्दे पर बहस को खत्म करने की कोशिश की थी
कि अगले हफ्ते राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को देखने आएंगे।

राहुल गांधी यहां के विकास माडल को लेकर देश भर में जाएंगे।

पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले को दूसरा मोड़ दे दिया है।

रविवार को सिंहदेव ने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल का फार्मूला पार्टी हाईकमान का था और अभी भी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर की बात बाहर भी आ गयी।
दिल्ली में 26 अगस्त को दिये बयान में सिंहदेव ने ही कहा था कि ढाई-ढाई साल के फार्मूले की बात पार्टी ने कभी नहीं कही।
अब सिंहदेव के बयान से साफ लगता है कि वे इस मुद्दे को लेकर आर-पार की सियासी लड़ाई लड़ने के मूड में हैं।

विधायक मानेंगे हाईकमान का फैसला
दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 50 से अधिक विधायकों के पहुंचने के सवाल पर

कहा कि पार्टी हाईकमान का जो फैसला होगा विधायक उसे स्वीकार करेंगे।

दिल्ली में भी पहुंचे विधायकों ने यही राय रखी थी कि हाईकमान को जो फैसला होगा वह मान्य होगा।

उन्होंने कहा कि मेरी भी यही राय है कि पार्टी हाईकमान जो कहेगा उसे माना जाएगा।

सिंहदेव पूरी तरह से आश्वस्त कि बनेंगे मुख्यमंत्री
दिल्ली से लौटने के बाद टीएस सिंहदेव (Singhdev) ने मीडिया से कहा था कि हाईकमान से बात हो चुकी है।

अंतिम निर्णय हाईकमान के पास है। जल्द ही इस मामले में फैसला आ जाएगा।

चर्चा है कि पार्टी हाईकमान ने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने का फार्मूला सुझाया था।

इस फार्मूले के तहत भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद पर ढाई साल का समय पूरा कर चुके हैं।

अब शेष ढाई साल का समय टीएस सिंहदेव को चाहिए।

भूपेश बघेल अब इस फार्मूले को ही सिरे से नकार रहे हैं।

इसी बात को लेकर दोनों खेमों में सियायी जंग छिड़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button