Latest News

रायगढ़- निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल,सभापति के हस्तक्षेप से हुआ पठाछेप

video/

आलोक पाण्डेय

रायगढ़- 10 कर्मचारियों को काम से निकाले जाने के शासन के आदेश की मुख़ालफ़त करते हुए निगम के सफ़ाई कर्मियों ने आज काम बंद हड़ताल कर दिया,जिसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। इधर ख़बर मिलते ही निगम के सभापति सलीम नियारिया और कांग्रेसी पार्षद संजय देवांगन मौके पर पहुंचे और सफ़ाई कामगारों को समझाईश दी,कुछ देर बाद कर्मचारी नेता अनिल बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे और हड़ताल बंद करवाया,फिलहाल सभापति,पार्षद और कर्मचारी नेता की समझाइश के बाद हड़ताल समाप्त हो गई है,लेकिन आज निगम में बैठक रखी गई है,जिसमे इस मसले का स्थायी हल निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button