Latest Newsइटावाउत्तरप्रदेश

आरक्षण, एससीएसटी एक्ट समाज को बांटने की साजिश जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने फूँका राजनीतिक बिगुल

आरक्षण, एससीएसटी एक्ट समाज को बांटने की साजिश
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने फूँका राजनीतिक बिगुल

rajan singh chauhan/

इटावा। जन सत्ता दल (लोकतांत्रिक) का गठन देश में समानता को वास्तविक रूप में स्थापित करने के लिए हुआ है। आरक्षण को आज जिस रूप में स्थापित कर चलाया जा रहा है, यह समाज को तोड़ने की गंभीर साजिश है। हमारे दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में देश को बचाने का आन्दोलन शुरू किया गया है।
ये बात जन सत्ता दल (लोकतांत्रिक) की जिलाध्यक्ष शुभा चौहान के विजयनगर स्थित आवास पर पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुये दल के मण्डल अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह गौर ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुये कही।

उन्होने कहा कि एससीएसटी एक्ट संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार की खुली अवहेलना करता है। इससे समाज की एकता और प्रतिभा खण्डित हो रही है। हम आरक्षण के विरोधी नहीं हैं लेकिन इसके दुरुपयोग और समानता को आघात पहुंचाने वाली व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकते। स्वतंत्र राजनेता श्री रघुराज प्रताप राजा भैया ने देश में समानता के अधिकार की वास्तविक लड़ाई लड़ने के लिये जन सत्ता दल (लोकतांत्रिक) का गठन किया है। 2022 के चुनाव में राजा भैया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रचा जायेगा। इसी कड़ी में इटावा की कार्यकारिणी गठित की गई है। दल की जिलाध्यक्ष शुभा चौहान ने कार्यकारिणी की जानकारी देते हुये बताया कि इसमें कृत्यंुजय कुमार सिंह जिला महासचिव, गिरिराज चौधरी,जिला सचिव, रवीन्द्र सिंह शिकरवार जिला सचिव (जन सत्ता दल), सपना सिंह जिलाध्यक्ष, सरिता गुप्ता जिला सचिव महिला सत्ता। बृजेश चौधरी जिलाध्यक्ष, अंकित सिंह चौहान महासचिव, मो0 इमरान उपाध्यक्ष किसान सत्ता प्रकोष्ठ। आलोक सिंह चैहान जिला प्रधान महासचिव युवा सत्ता इटावा। माधवेन्द्र प्रताप सिंह प्रधान महासचिव, प्रवेन्द्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष जन सत्ता दल, कुलदीप सिंह पुण्डीर प्रधान महासचिव युवा सत्ता औरैया बनाये गये हैं। इन्द्रेश कुमार कुशवाह को उपसचिव बनाया गया है।
इस अवसर पर रिटायर्ड इंजी0 डी0 एस0 चैहान ने भी विचार रखे।

Related Articles

Back to top button