Breaking newsLatest Newsछत्तीसगढ़

आईजी रतनलाल डांगी की पहल पर कोरिया के 12 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पुरुस्कृत… सरगुजा रेंज के पांचों जिले से 59 लोग चयनित, पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल…

rajan singh chauhan/

आईजी रतनलाल डांगी की पहल पर कोरिया के 12 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पुरुस्कृत… सरगुजा रेंज के पांचों जिले से 59 लोग चयनित, पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल…
आईजी रतनलाल डांगी की पहल पर कोरिया के 12 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पुरुस्कृत…

सरगुजा रेंज के पांचों जिले से 59 लोग चयनित, पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल…

सरगुजा\सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी ने सरगुजा रेंज में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिये एक अभिनव प्रयास प्रारंभ किया है। कोविड 19 कोरोना संक्रमण के बीच बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को आईजी की तरफ पुरुस्कृत किया जा रहा है। प्रति दिन सरगुजा रेंज के पांचों अलग-अलग जिलों में उल्लेखनीय कार्यों को चिन्हित कर आईजी की तरफ से नकद पुरस्कार दिया जा रहा है। पहले दिन मंगलवार को कुल 59 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

जिसमें कोरिया जिले के 12 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं सरगुजा, जशपुर और सूरजपुर जिले के 12-12 व बलरामपुर-रामानुजगंज के 11 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग कैटेगरी में पद के अनुसार नकद पुरस्कार के सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि सरगुजा रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने लॉक डाऊन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस महकमे के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व जवानों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया था। जिससे ड्यूटी पर तैनात अधिकारी जवानों का मनोबल बढ़ा रहे। इसके लिए रेंज आईजी ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों से कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी जवानों के नाम भेजने के निर्देश दिए थे।
वही अपनी घोषणा के पहले ही दिन सरगुजा आईजी रतन लाल डांगी ने कोरिया जिले के एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक समेत सहायकउप निरीक्षक ,प्रधान आरक्षक व आरक्षक मिला कर कुल 12 अधिकारी कर्मचारी है जिन्हें पुरुस्कृत किया गया है। कार्यालय सरगुजा रेंज से जारी सूची में सत्य प्रकाश तिवारी निरीक्षक, श्रवण कुमार टंडन उप निरीक्षक, के डी लकड़ा उप निरीक्षक, कमलेश पांडेय सहायक उप निरीक्षक, राकेश शर्मा सहायक उप निरीक्षक, मो तालिब प्रधान आरक्षक, रमेश मौर्य प्रधान आरक्षक 297, ललित यादव आरक्षक 41, विजय विश्वकर्मा आरक्षक 362, गुलाब यादव आरक्षक 583, उमेंद्र तोमर आरक्षक 205 व शैलेन्द्र साहु आरक्षक 1003 का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button