Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़

आईजी ने बन रहे हाइटेक कंट्रोल रूम का किया गया औचक निरीक्षण

राजन सिंह चौहान “संपादक”

अंबिकापुर।  पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला सरगुजा मे बन रहे हाइटेक कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया, कंट्रोल रूम मे नये तकनीक के माध्यम से डायल 112 की त्वरित सेवाओं पर अधिकारियो कर्मचारियों को सजग रहकर व सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया,आपत्कालीन सेवा मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा हाइटेक कंट्रोल रूम को ऑप्टिकल फाइबर जैसे तीव्र तकनिकी सहायता से जोड़कर जिले की सुरक्षा व्यव्यस्था के प्रभावी क्रियान्वयन मे महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी गई एवं कंट्रोल रूम मे उपलध संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी से पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा साइबर सेल का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान साइबर सेल मे पदस्थ अधिकारियो कर्मचारियों से वर्तमान समय मे साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए नये तकनीक का प्रयोग कर अपराधियों को पकड़ने एवं आमनागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आमनागरिकों के हित मे चलाये जा रहे अभियान “अर्पण” एक उम्मीद की जानकारी पुलिस महानिरीक्षक को दी गई जिसमे सरगुजा पुलिस द्वारा 1 करोड़ से अधिक की राशि का मोबाइल एवं अन्य सामान खोजकर आमनागरिकों को प्रदान कर राहत दिए गए थे, वर्तमान समय मे भी अर्पण अभियान चलाकर पुनः आमनागरिकों को सहायता प्रदान करने की जानकारी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागु कर आमनागरिकों को पुलिस से जोड़ने एवं साइबर अपराधों की जागरूकता पर विशेष बल देने दिशा निर्देश दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण)अखिलेश कौशिक, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button