Breaking newsLatest Newsछत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग-कबीरधाम जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही के चलते 63 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरेगी निलंबन की गाज

समय पर उपस्थित नहीं होने पर निलंबन की कार्यवाही की तैयारी।

 

राजन सिंह चौहान

कवर्धा

लोकसभा निर्वाचन राजनांदगांव कबीरधाम जिले में निर्वाचन कार्य में सलग्न 63 अधिकारी कर्मचारी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित नहीं होने पर सभी कर्मचारियों के विरूद्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण द्वारा निलंबित की कार्यवाही की जा रही है।
लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए नियोजित निम्नांकित अधिकारी, कर्मचारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 का दायित्व सौंपकर मतदान दिवस 18 अप्रैल 2019 के मतदान कार्य सुचारू रूप से संपादन हेतु 17 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से नवीन कृषि उपज मण्डी समिति, बिलासपुर रोड, कवर्धा में उपस्थिति के लिए आदेशित किया गया था। किन्तु वे निर्धारित तिथि में अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं हुये। जिसके कारण निर्वाचन कार्य में अवरूद्ध उत्पन्न हुआ,जो लोक प्रतिनिधित्व नियम 1951 की धारा 134 तथा आई पीसी की धारा 188 का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की धारा 1, 2 एवं 3 के विपरीत है। फलस्वरूप निम्नांकित अधिकारी/कर्मचारियों को उक्त धारा सह छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित की कार्यवाही की जा रही है।

सूचीबद्ध कर्मचारियों में पीठासीन,मतदान दल क्रमांक एक ,दो और तीन का दिया गया था दायित्व

जिनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जा रही है,वे कर्मचारी निम्नानुसार है। –
अशोक गुप्ता, कार्यालय उपसंचालक, कृषि विभाग, बसंत सिंह कौशिक, कार्यालय उपसंचालक, कृषि विभाग, हीरा सिंह धुर्वे, कार्यालय अधीक्षक, भू-अभिलेख, कवधा, मुनिमराम बैगा, कार्यालय सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग, शिवकुमार देवांगन, कार्यालय नगर निवेश, कबीरधाम, राजेश चन्द्रवंशी, कार्यालय नगर पंचायत, पिपरिया,श्री अमोल कुमार गुप्ता, कार्यालय संत कबीर महाविद्यालय, कवर्धा, रवि कोसरिया, कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास कबीरधाम, जय कुमार बंजारे, कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा वनमण्डल, कवर्धा, बाल्मीकी झा, कार्यालय विद्युत यांत्रिकी नलकूप एवं गेट कबीरधाम ,रामेन्द्र नायक, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा , विमलेश कुर्रे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पण्डरिया, बेनीराम यादव, कार्यालय जिला विपणन अधिकारी, कवर्धा ,ईश्वरलाल भूआर्य, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला,पुरूषोत्तम सिंह ध्रुव, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,चन्दन सिंह राठौर, शास. स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला , समारूराम मरकाम, शास. स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला,ओमप्रकाश तिवारी, शा.उ.मा. वि. पिपरिया,भागवत प्रसाद मिश्रा, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, चन्द्रकांत ठाकुर, कार्यालय वाणिज्यकर विभाग, अभिषेक ठाकुर, कार्यालय वाणिज्यकर विभाग, योगसिंह पुसाम, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला समारूराम ध्रुर्वे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला, नंदनराम कुर्रे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, स-लोहारा, रामकुमार सोनी, कार्यालय कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कवर्धा,सुरेश वर्मा, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, स-लोहारा, सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला, नरेन्द्र कुमार ध्रुव, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला, सतपाल तलवारे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला,संतोष कुमार नेताम, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला,नेम सिंह चन्द्रवंशी, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,शेख समसेर ताज, कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कवर्धा वनमण्डल,श्री विसम्भर सिंह पर्ते,सुनील श्रीवास, सुनील खुत्ले, कार्यालय नगर पंचायत पाण्डातराई ,पूजा देवांगन, कार्यालय महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कबीरधाम, कृष्ण कुमार धुर्वे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,महेश कुमार दुबे, कार्यालय विद्युत यांत्रिकी नलकूप एवं गेट कबीरधाम,श्री टेकराम धुर्वे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया, योगेश्वर प्रसाद दुबे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,श्री राजकुमार ठाकुर, कार्यालय जनपद पंचायत, स-लोहारा,श्री राधेश्याम कौशिक, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, स-लोहारा , एजीज खान, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,सुखराम यादव, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,चन्द्रभान बंजारे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,नेहा पाण्डेय, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया, बृजेश सोनी, कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम,निर्मल दास मानिकपुरी, कार्यालय विद्युत यांत्रिकी नलकूप एवं गेट कबीरधाम, राजेश कुमार तिवारी, कार्यालय विद्युत यांत्रिकी नलकूप एवं गेट कबीरधाम तमेश्वरी पात्रे, कार्यालय शास.उ.मा.वि. पिपरिया श्री रत्ना सिदार, कार्यालय जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, कवर्धा,शत्रुहन लाल साहू, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, स-लोहारा , मनोज दास, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,कुनाल कुर्रे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,प्रीति कौशिक, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,दयाबती मसराम, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,अल्पना टोप्पो, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,शोभा दुबे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,श्री राजेश कुमार ठाकुर, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया, संजय दिनकर, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया, परसराम भास्कर, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,राकेश कुमार साहू, कार्यालय उपसंचालक, कृषि विभाग, कबीरधाम शामिल है। निलंबन की कार्यवाही के बाद इन सभी निलंबित अधिकारी, कर्मचारियों का मुख्यालय उनके विभागीय जिला स्तरीय कार्यालय में नियत किया जाता है। निलम्बन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button