Latest Newsमध्य प्रदेश

video/

अनिता पाण्डेय

रीवा/ प्रदेश के साथ पूरे देश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बावजूद कांग्रेसियों की गुटबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है, रीवा जिले की आठों सीट और लोकसभा सीट गंवाने के बाद भी कांग्रेसी एक होने का नाम नहीं ले रहे हैं, आज गुटबाजी उस समय दिखी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल से रीवा हवाई पट्टी पहुंचे तो हवाई पट्टी के अंदर जाने के लिए  जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और जिला उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह के साथ कई वरिष्ठ नेताओं को  अंदर नहीं जाने दिया गया, जबकि हवाई पट्टी में मिलने के लिए जिला शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मांगू जिला अध्यक्ष ग्रामीण भगत शुक्ला के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

जिला उपाध्यक्ष की नाराजगी  देख मुख्यमंत्री कमलनाथ उनके पास आए और उनकी पूरी शिकायत सुनी, उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से  कहा कि प्रदेश में और जिले में कांग्रेस की हार का कारण गुटबाजी है वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मान नहीं दिया जाता जिसके चलते यह हार हुई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिला उपाध्यक्ष से पर्सनल मिलकर बात करने की बात कही है , सहारा समय से बात करते हुए ध्रुव सिंह ने कहा कि जो हमारे सामने पैदा हुए हैं वह स्वागत के लिए अंदर पहुंचे है मैं 45 वर्षों से  कांग्रेसका कार्यकर्ता हूं  हम लोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया , कांग्रेस की जो दुर्गति हुई है इसका कारण यही है। उपाध्यक्ष ने बिना नाम लिए हुए शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह और ग्रामीण अध्यक्ष भगत शुक्ला पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

 

Related Articles

Back to top button