Breaking newsकोरियाछत्तीसगढ़

नगर निगम चिरमिरी के लिए कांग्रेस से महापौर पद के लिए बबिता सिंह प्रबल दावेदार,

नगर निगम चिरमिरी के लिए कांग्रेस से महापौर पद के लिए बबिता सिंह हो सकती है प्रबल दावेदार,

rajan singh chauhan/

कोरिया। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद अब चिरमिरी नगर निगम में महापौर पद को लेकर चुनाव जीतकर आये पार्षद तरह तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं। चिरमिरी से कांग्रेस को नगर निगम के 40 सीटों में से 24 सीटों पर मिली है। जिससे यह साफ है कि चिरमिरी नगर निगम की कुर्सी में कांग्रेस का मेयर ही बैठेगा। चिरमिरी नगर निगम में मेयर का पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। ऐसा कयास लगाए जा रहे हैं कि सामान्य वर्ग की महिला पार्षद ही मेयर की कुर्सी पर काबिज होगी। कांग्रेस में मेयर पद के लिए बबीता सिंह प्रबल दावेदार है। बबीता सिंह को जहा कांग्रेस संगठन में रहकर कार्य करने का फायदा मिल सकता है। वार्ड क्रमांक 33 से चुनाव जीतकर आयी बबीता सिंह वर्तमान में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष है। संगठन के शीर्ष नेताओं से मेलजोल का लाभ व कांग्रेस के लिए 20 वर्षों तक काम करने का लाभ बबीता सिंह को मिल सकता है। अब देखना यह है कि कांग्रेस संगठन किसके नाम पर मुहर लगाता है।

Related Articles

Back to top button