Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़

कोरोना मरीज और उसके दो साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज़

 कोरिया। सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज को अम्बिकापुर मे भर्ती किया गया है, इधर, पुलिस ने नगर निगम आयुक्त की शिकायत पर मरीज और उसके दो साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

जिसमें होम क्वारंटाइन का पालन नहीं करने, लॉक डाउन का पालन नहीं करते हुए जानकारी छिपाने को लेकर मामला दर्ज करना बताया गया है। वहीं खबर के बाद दूसरे दिन दोपहर बाद कलेक्टर ने लोगों से अपील जारी कर संयम बरतने और अफवाहो से बचने को कहा है। उधर, विधायक और महापौर ने खुद को होम आईशोलेट कर लिया है।

कोरिया जिले के नगर निगम चिरमिरी के हल्दीबाडी मेे एक 28 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद आज चिरमिरी पुलिस ने मरीज और उसके दो साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

              नगर निगम आयुक्त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बताया है कि आरोपी फतेहपुर से हल्दीबाडी आया उसे होम क्वारेंटाइन में रखा गया, बावजूद वो अपने दो साथियों के साथ घूमता रहा, साथ ही क्रिकेट भी खेला, जिससे महामारी फैलने का अंदेशा बढ गया, आरोपी ने धारा 144 का उलंघ्घन भी किया गया।

कलेक्टर ने खुद पोस्ट किया
सोशल मीडिया में जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने खुद एक खबर पोस्ट कर बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मरीज के घर की 3 किमी की परिधी को कंटेंमेट एरिया घोषित किया गया है। इस 3 किमी क्षेत्र में सबकुछ बंद रहेगा।

Related Articles

Back to top button