Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़

Video: विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल, कोरोना काल के बाद भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन

देखें video:

 

राजन सिंह चौहान/

कोरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विष्णु देव साय पहली बार कोरिया जिले के दौरे पर पहुँचे। उनके साथ संघटन महामंत्री पवन साय भी थे। रायपुर से बैकुंठपुर जाते समय रतनपुर में मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के घर पर विष्णु देव साय रुके, जहां उनका स्वागत किया गया । वहीं बैकुंठपुर जिला भाजपा कार्यालय पहुँचने पर भी जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा कार्यालय में जिले के सभी मंडलों से आये पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत के दौरान चरचा से आये कार्यकर्ताओं का नाम स्वागत के लिए नहीं लिए जाने पर वे नाराज होकर बाहर जाने लगे, तब भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने खुद माइक पकड़ा और चरचा के साथ खोंगापानी से आये कार्यकर्ताओं को स्वागत करने के लिए कहा। उन्होंने अपने उदबोधन में यह तक कह दिया कि चरचा में लाकडाउन को तोड़कर कार्यकर्ता पूरे जोश में स्वागत करने आये हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव भी प्रमुख रुप से मौजूद थे । मौजूद कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने सम्बोधित किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है कोरोना काल के बाद भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि रायपुर नगरनिगम का नेता प्रतिपक्ष जल्द तय कर लिया जाएगा।
बैकुंठपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा मरवाही उपचुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशी तय कर लिया जाएगा, उन्होने विधानसभा में उठे शराब के मुद्दे को लेकर बोले कि कांग्रेस नेता गंगाजल लेकर शराबबंदी की कसम खाये थे। कोरोना काल में कोचिये बढ़ गए सरकार होम डिलेवरी दे रही है।

 

Related Articles

Back to top button