Latest Newsउत्तरप्रदेश

फतेहपुर- दिनभर की खबरें””________

रवि कश्यप/   12/07/2019

मार्ग दुर्घटनाओं में दो मासूमों सहित आधा दर्जन घायल
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान मासूम बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गम्भीर देख कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना महाराजगंज निवासी शमीम पुत्र रफीक 29 वर्ष अपनी 25 वर्षीय पत्नी रेशमा, 5 वर्षीय पुत्री मेहरून व 3 वर्षीय पुत्री महजना के साथ मोटरसाइकिल से मलवां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पनई स्थित बाबा निजामी की मजार गये थे। वापस लौटते समय बाइक जैसे ही मलवां थाने के चक्कीनाका के समीप पहुंची तभी अचानक साइकिल से जा रहे बाबा को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक गिर गयी। जिससे बाइक सवार सभी लोग घायल हो गये। इसी क्रम में असोथर कस्बा निवासी पिताम्बर का 42 वर्षीय पुत्र फूलचन्द्र मोटरसाइकिल द्वारा रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी बारिश होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उधर गाजीपुर कस्बा निवासी रामेश्वर का पुत्र जितेन्द्र 19 वर्ष मोटरसाइकिल से शहर आ रहा था। तभी वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। जबकि इसी थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव निवासी सियाराम का 28 वर्षीय पुत्र रिंकू सड़क हादसे में घायल हो गया। जबकि शहर क्षेत्र के अमरजई मुहल्ला निवासी इन्द्रपाल पुत्र राजाराम 30 वर्ष बाइक द्वारा रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने फूलचन्द्र की हालत चिन्ताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया।
————————————————————————————

महिला को सर्प ने डसा
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम मनावा में शुक्रवार की सुबह घर में काम कर रही लगभग 35 वर्षीय एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मनावा गांव निवासी रामेश्वर की पत्नी नीलम देवी आज सुबह घर की सफाई कर रही थी। तभी आलमारी के नीचे झाडू लगाते समय छिपे बैठे सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
————————————————————————————

17 पर शांति भंग की कार्रवाई
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक रमेश के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के आधा दर्जन थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में आतंक व अशांति फैलाने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार खागा कोतवाली प्रभारी ने नौ, किशनपुर थानाध्यक्ष ने तीन, ललौली थानाध्यक्ष ने एक, हथगांव थानाध्यक्ष ने एक तथा असोथर थानाध्यक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।
————————————————————————————

वांछित एवं वारंटी गिरफ्तार
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक रमेश के दिशा-निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत जनपद की तीन थानों की पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे छह वांछित व एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जहानाबाद थानाध्यक्ष ने काफी समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त ननका उर्फ प्रदीप उत्तम पुत्र पुतान, आशीष उत्तम पुत्र अनिल उत्तम निवासी नोनारा व झण्डू पुत्र ब्रम्हदेव रैदास निवासी बिन्दावन बैसलाइन थाना बरदला जनपद पश्चिम बंगाल पता विशुनपुरा थाना शेरधाती जिला गया बिहार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चैकी इंचार्ज विपिन यादव ने वांछित चल रहे फैसल पुत्र सलीम निवासी बैलाही बाजार बाकरगंज, वांछित अभियुक्त पोटर हकला उर्फ मुमताज, इमरान पुत्र हजारा निवासी पनी को गिरफ्तार किया। वहीं खखरेरू थानाध्यक्ष ने काफी समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा।

Related Articles

Back to top button