Latest Newsकोरियाछत्तीसगढ़

असंगठित कामगार (मजदूर) कांग्रेस का जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा बने

कोरिया/चिरिमिरी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पी.एल.पुनिया के निर्देशानुसार अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह, राष्ट्रीय संयोजक अनामिका साईं छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन के अनुमोदन के पश्चात असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने असंगठित कामगार (मजदूर) कांग्रेस का जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा को मनोनीत किया।
यह नियुक्ति पत्र मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के द्वारा दिया गया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

विधायक डॉ. विनय ने कहा कि इंद्रजीत सिंह छावड़ा अपने दायित्वों का निष्ठा और पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें साथ ही पार्टी के विचारधारा को आमजनों तक पहुँचा कर पार्टी को संबल प्रदान करें. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन से इंद्रजीत कार्य करें.अंत मे उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button