Breaking newsLatest News

आईजी सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग ने चौकी प्रभारी लोदाम द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक को दिया निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा जशपुर भ्रमण के दौरान अंतरराज्यीय बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण करने दौरान चौकी प्रभारी लोदाम द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर आईजी द्वारा तत्काल निलंबित करने के हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित कियाचौकी लोदाम, चौकी आरा एवं थाना कुनकुरी का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजन सिंह चौहान,”संपादक”

जशपुर। पलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा आज दिनाँक 15.12.2022 को जशपुर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चौकी लोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान चौकी प्रभारी लोदाम स.उ.नि. आभाष मिंज द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर आईजी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये कि कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जावेगा।

इसके पश्चात झारखंड राज्य के सीमावर्ती ग्राम माझाटोली, कोन्दरा, मोकरा का भ्रमण कर पुलिस चौकी आरा, थाना कुनकुरी, थाना नारायणपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी महोदय थानों में जरायम रजिस्टर, रोजनामचा, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार का बारीकी से अवलोकन किया गया। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनका निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button