Latest Newsछत्तीसगढ़फतेहपुर

फतेहपुर- दिनभर की खबरें……

भ्रष्टाचार का वीडिओ वायरल होने के बाद आखिर क्यो भ्रष्टाचार अधिनियम तहत नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
-सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी सस्पेन्ड हो चुका भ्रष्टाचार कानून गो
-आखिरकार कोर्ट से स्टे लेने पर नौकरी पर तैनात था कानून गो
-कानून गो के भ्रष्टाचार का जल्द सामने आये नया कारनामा

                 रंजीत तिवारी, कानून गो

रवि कश्यप की रिर्पोट     04/08/2019
फतेहपुर। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अभी हाल ही में अपना बडा बयान जारी करते हुये कहा था कि किसानो के प्रति अभद्र व्यवहार व रिश्वत खोरी करने वाले कर्मचारी को सलाखो के पीछे भेजा जायेगा। ताजा मामला बताते है कि पिछले दिनो खागा तहसील के ब्लाक हथगाम के अन्र्तगत कसरांव के कानून गो रंजीत तिवारी का भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया था। जिसमें कानून गो रंजीत तिवारी के सामने किसान गिडगिडाता व पैर छूता नजर आ रहा था पर दबंग व भ्रष्टाचार की महारथ हांसिल करने वाले कानून गो की सिर्फ पैसो पर निंगाह थी।

              रंजीत तिवारी, कानून गो

किसान से उसके कार्य के लिए कानून गो ने 5 हजार रू0 की रिश्वत लेते हुये कैमरे में कैद हुआ। इस मामले को तत्कालीन जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुये कानून गो को सस्पेन्ड करने की बडी कार्यवाही की पर क्या ऐसे भ्रष्टाचारी कानून गो के ऊपर भ्रष्टाचार अनिधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल की सलाखो के पीछे भेजना चाहिए।

                रंजीत तिवारी, कानून गो

सूत्रो की माने तो भ्रष्टाचारी कानून गो रंजीत तिवारी का यह कोई नया कारनामा नहीं है। इससे पूर्व में भी कानून गो जब लेखपाल पद पर था। तब भी वह सस्पेन्ड हुआ था और स्टे पर वर्तमान समय में नौकरी कर रहा है। अब ऐसे भ्रष्टाचारी कानून गो के ऊपर भ्रष्टाचार अधिनिनियम के तहत आखिरकार क्यो मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जा रहा है क्या उ0प्र0 के मूुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का फरमान पूरी तरह से हवा हवाई साबित हो रहा है या फिर ऐसे दबंग और भ्रष्टाचार की महारथ हांसिल करने वाले कानून गो रंजीत तिवारी को जेल सलाखो के पीछे भेजने का कार्य जिला प्रशासन क्यो नहीं कर रहा है कहीं न कहीं किन्ही सक्षम अधिकारियों का हाथ भ्रष्टाचारी कानून गो के सिर पर है हाथ।
—————————————————-

शिक्षामित्रो की बैठक में बकाया वेतन की मांग
-अपने हक की लडाई में पीछे नहीं हटेंगे शिक्षामित्र


फतेहपुर। संयुक्त समायोजित शिक्षक एसो0 उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाल आला की अध्यक्षता में आज उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक नहर कालोनी परिसर में मण्डल उपाध्यक्ष सुशीला तिवारी की अध्यक्षता में की गयी। जिसमें जनपद स्तरीय समस्याओ के बारे में विस्तार रूप से चर्चा की गयी। बैठक अध्यक्षता सुशील तिवारी ने की। वहीं उन्होने कहा कि एक वर्ष पूर्व शासन ने आदेश दिया था कि विभाग की लापरवाही से आधे से अधिक शिक्षामित्र अभी भी मूल विद्यालय वापस नहीं हो पायी है। 10 हजार के अल्प मानदेय पर 80 किलोमीटर तक नौकरी करने पर मजबूर है। शिक्षामित्रो का पूर्व का मानदेय बकाया है उसे तत्काल दिया जाये। कई बार सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी आज तक बकाया मूल वेतन शिक्षामित्रो को नहीं मिला है। जिसमें जनपद के शिक्षा मित्रो पर रोष व्याप्त है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेगा। वहीं बैठक का संचालन कर रहे प्रदीप पटेल ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी ब्लाको में माह अगस्त में सक्रिय कमेटी बनाकर संगठन में सक्रिय सदस्यो को जोडा जायेगा। तथा पदाधिकारी शिक्षक भर्ती में चयनित हो चुके उनके स्थान पर नयी कमेटी बनाकर जिला कमेटी को सूचित किया जाये। बैठक में मौजूद प्रदीप पटेल, आशीष पटेल, कृष्ण स्वरूप, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, मीनू सिंह, शैलेश वर्मा, जयनरायन सिंह, धर्मेन्द्र मौर्या समेत बडी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
——————————————–

चतुर्थ श्रेणी राज्यकर्मचारियों की बैठक में विस्तार रूप से हुयी चर्चा


फतेहपुर। उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी राज्यकर्मचारी संघ के अध्यक्ष भीमसेन व महामंत्री राममनोहर की अध्यक्षता में आज राजकीय इण्टर कालेज में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप में चर्चा करते हुये भीमसेन ने बताया कि जनपद के सभी कर्मचारियों विद्यालयो चतुर्थ कर्मचारियों की शीतकालीन व ग्रीष्म कालीन वर्दी आज तक नहीं दी गयी है। जिसे तत्कान दिलवाया जाये। कर्मचारियों के जीपीएफ पासबुक व सेवा पुस्तिका पूर्ण की जाये। कर्मचारियों के जीपीएफ लोन पर्ची दी जाये। कर्मचारियों को सफल एसीपी का लाल एवं समस्त अवशेष का भुगतान किया जाये। इस मौके पर समस्त पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।
————————————————

अमीन संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुने गये दुर्गेश कुमार

फतेहपुर। सदर तहसील में उ0प्र0 अमीन को सिटी फूड कार्नर नयी तहसील के सामने उ0प्र0 राज्यसंग्रह अमीन संघ तहसील शाखा फतेहपुर का चुनाव जिला अध्यक्ष के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी बलवीर सिंह बुद्धराज जयकरन सिंह, सेवा निवृत संग्रह अमीन की देखरेख सम्पन्न कराया गया। जिसमें तहसील शाखा फतेहपुर के सदस्यो की कुल सं0 42 शाखा के मंत्री द्वारा प्रमाणित सूची दी गयी। चुनाव में कुल 22 सदस्यो ने मतदाता सूची बनाकर प्रस्तुत की। कुल सदस्यो से आधे से अधिक सदस्यो की संख्या मौजूद रही। जिसमंे अध्यक्ष पद पर दुर्गेश कुमार, राकेश, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, संगठन मंत्री पद पर रूदीप कुमार सहित आदि को चुना गया।
—————————————————-

धाता थानें में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

खागा फतेहपुर। फतेहपुर जनपद में आने वाले पर्वों को ध्यान में रखतें पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक जा रही है।जहाँ धाता थानें में  बकरीद  व रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए। उपनिरीक्षक  मंधीर सिंह ने क्षेत्रीय सभ्रांत नागरिको से अराजकता फैलाने वालें लोगों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह नें क्षेत्रीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपस में समन्वय बना कर अपने -अपने त्योहार मनाएं किसी भी प्रकार की अराजकता व अफवाह न फैलाए यदि ऐसा को अराजक व्यक्ति आस पास है। तो उसकी जानकारी दें । अराजकता करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा। आपसी  प्रेम व सौहार्द के साथ त्योंहार को सम्पन्न करें।व करवाएं यह सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।जहाँ आवश्यक लगे पुलिस का सहयोग भी ले सकते हैं।
—————————————————

बैठक में प्रमुख रुप से व्यापार मण्डल के समस्त पदाधिकारीगण व समस्त एस0पी0ओ0 व क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे
-मैजिक की टक्कर से बाइक चालक सहित छात्रा घायल

खागा फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के सोहदमऊ मोड़ के समीप मैजिक व बाइक की भिड़ंत से बाइक सवार सहित चैदह वर्षिय छात्रा गंभीर रूप से घायल हुए।
             मिली जानकारी के अनुसार संगीता देवी उम्र लगभग 14 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश विद्यालय की छुट्टी के बाद अपने भाई सोनू के साथ अपने घर अल्लीपुर भादर जा रही थी। जैसे ही सोहद मऊ के समीप पहुंचे तभी दूसरी तरफ से मैजिक आ रहा था। अचानक दोनों आपस में टकरा गए। और बाइक चालक सहित छात्रा दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को को आनन फानन नजदीकी चिकित्सालय में दिखाया। हालत को गंभीर देखते हुवे घायलों को  फतेहपुर के लिए रिफर किया।
—————————————————

प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने के कारण युवक ने खुद को गोली मारी

फतेहपुर। बड़ी संझिया मृतक शिवजीत मौर्य पुत्र ओमप्रकाश मौर्य उम्र 22 साल ग्राम इरदातपुर धामी(बड़ी संझिया) ने प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने के कारण खुद को गोली मार ली ।
मृतक के पिता का कहना है कि मृतक कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था पुलिश परीक्षा में उसने 211 अंक प्राप्त किये हैं जिसका मेडिकल रुक जाने के कारण वह काफी परेशान था कल सुबह 9 बजे वह कानपुर से घर आया था । शाम को सभी लोग खाना खाने के लिए बैठे थे तभी मृतक ऊपर के कमरे में गया और खुद को 312 बोर के तमंचे से गोली मार ली। सुचना मिलते ही हथगांव पुलिश के मृतक के शरीर  को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
—————————————————

शांति का माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा थानाध्यक्ष
-धाता थानें में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

फतेहपुर। जनपद में आने वाले पर्वों को ध्यान में रखतें पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक जा रही है।जहाँ शनिवार को थानें में  बकरीद  व रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए। उपनिरीक्षक  मंधीर सिंह ने क्षेत्रीय सभ्रांत नागरिको से अराजकता फैलाने वालें लोगों के बारे में जानकारी ली।  इस पर आए हुए लोगों ने  विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी ।
थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह नें क्षेत्रीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपस में समन्वय बना कर अपने -अपने त्योहार मनाएं किसी भी प्रकार की अराजकता व अफवाह न फैलाए यदि ऐसा को अराजक व्यक्ति आस पास है। तो उसकी जानकारी दें । अराजकता करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा। आपसी  प्रेम व सौहार्द के साथ त्योंहार को सम्पन्न करें।व करवाएं यह सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।जहाँ आवश्यक लगे पुलिस का सहयोग भी ले सकते हैं।
————————————————–

बिना पीडित पक्ष का सुने आई0जी0आर0एस0 में समस्या का हो गया समाधान
-अपने आप को कांग्रेस का नेता कहने वाला देता है जान से मारने की धमकी
-दूसरे की जमीन दिखाकर बनता है लोगो को ठगी का शिकार

फतेहपुर। सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने जनता की हेल्प लाइन आई0जी0आर0एस0 की सुविधा उपलब्ध करायी है। उनका कहना है आई0जी0आर0एस0 में आने वाली हर समस्या एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण किया जायेगा। उनका यह बडा बयान भले ही अन्य जनपदो में लागू हो रहा हो किन्तु जनपद फतेहपुर में आई0जी0आर0एस0 संख्या-40017219012211 में आवेदन प्रदीप लोधी पुत्र शिवसागर सिंह लोधी निवासी पूर्वी राधानगर नई बस्ती नन्दी बाबा मंदिर के समीप का रहने वाला है। पीडित प्रदीप लोधी ने आई0जी0आर0एस0 में 25 जुलाई को अपने साथ हुयी घटना की रिर्पोट दर्ज करायी थी। वहीं पीडित का कहना है कि सुरेश कुमार तिवारी जो अपने आप को कांग्रेस नेता बताता है व प्राॅपर्टी डीलिंग का कार्य भी करता है। जिसका निवासी राधानगर झाउपुर पुलिया के समीप है। दबंग सुरेश कुमार तिवारी ने प्रदीप कुमार लोधी को अपना एक प्लाट बिक्री हेतु दिखाया था। तथा प्रदीप कुमार लोधी प्लाट पसन्द आने के बाद उसके घर वालो ने 6 लाख रू0 में उस प्लाट का बैनामा कराने के लिए राजी हुये थे। बयाने के तौर पर 9 मई को नगद 2 लाख रू0 सुरेश कुमार तिवारी को दिखाये हुये प्लाट के अनुसार बयाने के तौर पर दिये गये थे। जिसका बैनामा 20 मई को होना था। प्रदीप कुमार लोधी 20 मई को जब अपने पूरे परिवार के साथ सबरजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे तब सारा दिन इन्तेजार करने के बाद सुरेश कुमार तिवारी सबरजिस्ट्रार कार्यालय नहीं पहुंचा 21 मई को जब प्रदीप कुमार लोधी सुरेश कुमार तिवारी के घर पहुंचे तब वह प्लाट का बैनामा करने से इंकार दिया। वहीं पीडित प्रदीप कुमार ने जब पता किया तो जिस प्लाट को बिक्री के लिए सुरेश कुमार तिवारी ने दिखाया था। वह प्लाट उसका था ही नहीं इसके बाद काफी दिनो तक पैसे के लेन देन के लिए दबंग सुरेश कुमार पीडित व उसके परिवार को टहलाता रहा। जब पीडित परिवार आये दिन चक्कर लगाने से ऊब गये तब 11 जून को पीडित प्रदीप कुमार लोधी सुबह 8 बजे सुरेश कुमार तिवारी के घर गये तो दबंग ने गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी भी दे डाली। हालाकि पीडित पुनः पैसे की तो 16 जून को रात लगभग 8 बजे पैसो का झांसा देकर प्रदीप कुमार लोधी को दबंग सुरेश कुमार तिवारी ने झाउपुर पुलिया के पास पैसे देने के लिए बुलाया जब पीडित झाउपुर पुलिया पहुंचा तब दबंग सुरेश कुमार तिवारी व उसका भाई लल्ला तिवारी के साथ अज्ञात 4-5 लोग मय असहला से लैस होकर पीडित प्रदीप कुमार लोधी को जबरन अपनी गाडी में भर लिया और बांदा सागर मार्ग की ओर चल दिये वहीं सूनसान इलाके में पीडित को बंधक बनाकर रात भर नशे का सेवन करते है। नशे के सेवन में आंख लग जाने के कारण मौका पाकर पीडित प्रदीप कुमार लोधी वहां अपने जानमाल की सुरक्षा करते हुये भाग आया। वह घर आकर अपने परिवार वालो को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं राधानगर चैकी इन्चार्ज गोविन्द सिंह चैहान ने दबंग सुरेश कुमार तिवारी से सांठगांठ कर आई0जी0आर0एस0 में की गयी शिकायत का बिना पीडित पक्ष को जाने समस्या का समाधान कर दिया। क्या ऐसी स्थित में उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सपना साकार होगा या फिर उनके मनसूबो पर पूरी तरह पानी फिरता नजर आ रहा है।
—————————————————-

महाअरती हुयी सम्पन्न


फतेहपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन पंचज्योती शक्ति तीर्थ के सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में धर्म सम्राट युग चेतना पुरूष परहंस योगी जी शक्ति पुत्र महराज के पूर्ण आर्शिवाद स्वरूप हर माह की भांति इस माह भी माह के प्रथम रविवार को रामाअग्रहरी बालिक इण्टर कालेज में दिव्य महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में मां भगवती के दिव्य जयकारो से किया गया। समापन बेला पर बोलते हुये जिला अध्यक्ष रामबिहारी शुक्ला ने कहा कि यदि आप सुख शान्ती समृद्धि का जीवन जीना चाहते है तो अपनी नीव धरातल को मजबूत बनाकर सत्य व धर्म का प्रहरी बनना होगा। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम पाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्रपाल मेवालाल, सर्वेश गुप्ता, आसरे, त्रिवेदी, अजय कुशवाहा, गायत्री सिंह, शशिगुप्ता, सुनीता गुप्ता, प्रभा श्रीवास्तव, सहित हजारो भक्तगण मौजूद रहे। 6,7,8 अक्टूबर 2019 को शक्ति चेतना जनजागरण शिविर पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम सहडोल में आयोजित किया जायेगा।
बीमारी से तंग वृद्ध ने खाया जहर
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बसोहनी में बीमारी से तंग आकर लगभग 70 वर्षीय एक वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर देख कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बसोहनी गांव निवासी स्व0 राम शिवा तिवारी के पुत्र सत्य प्रकाश तिवारी काफी दिनों से बीमार चल रहा था। काफी इलाज कराने के बावजूद जब कोई फायदा न हुआ तो बीमारी से तंग आकर उसने देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जब कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत चिन्ताजनक देख कानपुर के लिए रिफर कर दिया।
————————————————————————————

बाइकों की भिड़ंत मेें युवती घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर मोड़ के समीप रविवार की दोपहर बाइकों की सीधी भिड़ंत में लगभग 20 वर्षीय एक युवती बुरी तरह घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी अरविन्द की पत्नी मनीषा देवी अपना इलाज करवाने के लिए मायके उधन्नापुर आयी थी। बताते हैं कि इलाज कराने के बाद वह अपने भाई भीम सिंह के साथ बाइक से वापस ससुराल जा रही थी। जैसे ही वह उधन्नापुर मोड़ पर पहुंची उसी समय सामने से आ रहे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गयी। जिसके फलस्वरूप मनीषा गम्भीर रूप से घायल हो गयी। वहीं बाइक चालकों के एक भी खरोंच नहीं आयी। गम्भीर हालत में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
————————————————————————————

महिला ने जहर खाकर दी जान

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम सरारा में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियो में लगभग 30 वर्षीय एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार थाने के सरारा गांव निवासी बृजेश कुमार की पत्नी चांदनी देवी ने संदिग्ध अवस्था में जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं मृतका के परिजन ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
————————————————————————————

ताश खेलने के विवाद में बाबा-नाती को पीटा

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मिचकी में शनिवार की देर शाम ताश खेलने के विवाद में लगभग 17 वर्षीय किशोर को दबंग पिता व पुत्रों ने लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध बाबा को भी हमलावरों ने पीट दिया। उधर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के मूसेनगर हथेमा निवासी स्व0 सतान का पुत्र विशंभर प्रसाद 70 वर्ष अपने नाती कृष्ण कुमार पुत्र चमन सिंह के यहां रहता है। बताते हैं कि कल शाम कृष्ण कुमार गांव के ही कामता प्रसाद पुत्र स्व0 सूरजपाल के पुत्र रोहित, समर व अमर के साथ ताश खेल रहा था। तभी किसी बात को लेकर सभी के बीच कहासुनी हो गयी। जिस पर कामता व उसके पुत्रों ने कृष्ण कुमार को लाठी-डण्डा मारकर लहुलूहान कर दिया। नाती को मार खाता देख बाबा विशंभर प्रसाद जब बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी लाठी-डण्डों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। वहीं पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कामता प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। जबकि तीनों पुत्र मौके से फरार हो गये।
————————————————————————————

पैसा मांगने पर युवक को पीटा

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर नई बस्ती में रविवार की दोपहर पैसा मांगने गये लगभग 20 वर्षीय युवक को लाठी-डण्डों से पीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जानकारी के अनुसार आबूनगर नई बस्ती निवासी अशरफ अली का पुत्र सनी आज दोपहर खलीलनगर निवासी राजू से अपना पैसा मांगने गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। जिस पर राजू ने उसे लाठी-डण्डों से पीटकर लहुलूहान कर दिया। घायल आबूनगर चैकी पहुंचा जहां पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा है। घायल के परिजनों ने राजू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
————————————————————————————

32 पर शांति भंग की कार्रवाई

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक रमेश के दिशा-निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत जनपद के आधा दर्जन थानों की पुलिस ने लगभग तीन दर्जन लोगों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सदर कोतवाली प्रभारी ने सात, हुसैनगंज थानाध्यक्ष ने तीन, धाता ने दो, सुल्तानपुर घोष में चार, बिन्दकी में चार, कल्यानपुर में चार, जाफरगंज में चार, थरियांव थाने में एक तथा असोथर थानाध्यक्ष ने पांच लोगों के विरूद्ध शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।
————————————————————————————

तमंचा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध असलहा के साथ युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाने के उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद कस्बा के पोजेपुर निवासी अखिलेश सोनकर पुत्र संतोष सोनकर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए उसके विरूद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
————————————————————————————

अवैध शराब के साथ दो को पकड़ा
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत रविवार की सुबह गश्त करते हुए पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाने के उपनिरीक्षक किशन सिंह रविवार की सुबह हमराही सिपाही के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर बृजेन्द्र सिंह पुत्र बलराम निवासी राजनगर कस्बा बहुआ को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 19 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। इसी प्रकार खागा कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने गश्त करते हुए साधू पुत्र महाबली निवासी बहलोलपुर एलई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लीटर शराब बरामद कर कार्रवाई की है।
————————————————————————————

वांछित व वारंटी को दबोचा

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक रमेश के दिशा-निर्देशन में चलाये गये धर पकड़ अभियान के तहत जनपद की तीन थानों की पुलिस ने काफी समय से वांछित चल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मलवां थाना प्रभारी ने दो, गाजीपुर ने एक व कल्यानपुर थानाध्यक्ष ने काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा है।

Related Articles

Back to top button