Breaking newsRajniti

अबकी बार काशी में आर-पार, प्रियंका ने दिए संकेत, मोदी के खिलाफ उतर सकती हैं मैदान में

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने की मांग की तो उन्होंने पलटकर कार्यकर्ताओं से ही पूछ लिया कि वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या? इस बात के राजनीतिक मायने निकाले जाएं तो साफ है कि इस बार वाराणसी के सियासी संग्राम में मोदी बनाम प्रियंका के बीच चुनावी जंग हो सकती है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत देकर राजनीतिक दलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है. प्रियंका गांधी से रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने की मांग की तो उन्होंने पलटकर कार्यकर्ताओं से ही पूछ लिया कि वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या? इस बात के राजनीतिक मायने निकाले जाएं तो साफ है कि इस बार वाराणसी के सियासी संग्राम में मोदी बनाम प्रियंका के बीच चुनावी जंग हो सकती है.

बता दें कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका इन दिनों तीन दिनों के उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. बुधवार को प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी में थीं. वहीं गुरुवार को वो पूरे दिन अपनी मां सोनिया गांधी के क्षेत्र रायबरेली में रहीं. रायबरेली में प्रियंका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं.

इसी दौरान कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से कहा आप चुनाव लड़िए. इससे पूरे पूर्वांचल में पार्टी के हक में जबरदस्त हवा बनेगी. इतना सुनते ही प्रियंका गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज से कहा कि वाराणसी से लड़ जाऊं क्या? प्रियंका का इतना कहना था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया और वो प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे जोर-शोर से लगाने लगे.

दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने के सवाल पर सूबे के किसी ऐसे सीट का नाम नहीं लिया बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है. यही नहीं, प्रियंका गांधी ने राजनीति में कदम रखा था और पूर्वी यूपी की कमान सौंपी गई थी. इसी के बाद से सियासी कयास लगाए गए थे कि नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस प्रियंका को वाराणसी से उतार सकती है

Related Articles

Back to top button